गुण्डरदेही: गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम माहुद बी में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन, 1435 आवेदनों का हुआ निराकरण
सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम माहुद बी में आज जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। ग्राम माहुद बी में आज आयोजित शिविर में ग्राम पंचायत माहुद बी सहित माहुद बी कलस्टर में शामिल आसपास के ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों को शासन के विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया गया।इसके अलावा गर्भवती माताओं को सुपोषण किट भेंटकर उनके गोदभराई के रस्म को पूरा हुआ ग्राम माहुद बी में आयोजित शिविर में आज विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 1653 आवेदन प्राप्त हुए थे जिसमें से 1435 आवेदनों का मौके पर निराकरण सुनिश्चित किया गया।