सिद्धमुख: सिद्धमुख थाने के न्यांगल बड़ी के व्यक्ति से क्राइम ब्रांच अधिकारी बनकर ₹74 लाख की साइबर ठगी, अहमदाबाद से आरोपी गिरफ्तार
Sidhmukh, Churu | May 11, 2026 साइबर थाना चूरू ने 74 लाख की साइबर ठगी के मामले में अहमदाबाद से एक आरोपी को गिर तार किया है। एसपी निश्चय प्रसाद ने बताया कि चूरू जिले के सिद्धमुख थाने के न्यांगल बड़ी निवासी संतलाल को 15 मई 2025 को ठग ने क्राइम ब्रांच अधिकारी बनकर व्हाट्सएप वीडियो कॉल किया और मनी लॉन्ड्रिंग में फंसाने की धमकी देकर 74 लाख ठग लिए। टीम ने रविकुमार अहमदाबाद को गिरफ्तार किया है।