गोपालगंज: शहर के जादोपुर मोड़ पर मुर्गा दुकान विवाद में चाकूबाजी, दो जख्मी; सदर अस्पताल में भी मारपीट
शहर के जादोपुर मोड़ पर मुर्गा का दुकान लगाने के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान कुछ लोगों ने चाकू से हमला कर दिया। इस हमला में दो युवक जख्मी हो गए। वही इलाज कराने पहुंचे दोनों युवकों के बीच फिर से मारपीट हो गई। वही चिकित्सकों ने एक युवक को गोरखपुर रेफर कर दिया।