कैराना: कैराना के मोहल्ला आलकलां में प्लॉट निर्माण विवाद को लेकर हुई मारपीट, ईंटों से हमला, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Kairana, Shamli | Jun 15, 2026 कैराना नगर के मोहल्ला आलकलां निवासी नफीसा ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। बताया है कि कोतवाली के सामने गली में उसने एक प्लॉट खरीदा हुआ है, जिस पर वह मकान बनवाना चाहती है। आरोप है कि गत 11 जून को जब वह अपने पति रहमतुल्ला और ससुर महमूद हसन के साथ प्लॉट पर निर्माण कार्य कराने पहुंची, तभी हमला किया गया।