सांगानेर: छोटी काशी जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाड़ी अभिषेक शर्मा ने आराध्य देव गोविंद देव जी के मां के साथ किया दर्शन
जयपुर में IPL मुकाबले से पहले सनराइजर्स हैदराबाद के प्लेयर अभिषेक शर्मा ने अपनी मां के साथ गोविंददेव जी मंदिर पहुंचे। सफेद मास्क में भी फैंस ने उन्हें पहचान लिया और उनके फोटो-वीडियो लेना शुरू कर दिया। इस दौरान उन्होंने एक फैन को टोका और कैमरा बंद करने को बोला। दरअसल गोविंददेवजी मंदिर परिसर में भीड़ ने उनको घेर लिया। इस दौरान वे थोड़े असहज हो गए।