रेवाड़ी: रेवाड़ी: धूप से मिली राहत, शाम को फिर लौटी ठंड
Rewari, Rewari | Jan 4, 2026 नए साल के चौथे दिन रविवार को लोगों को कड़ाके की ठंड से कुछ राहत मिली। दिनभर तेज धूप निकलने से तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई, लेकिन शाम होते ही सूर्य जल्दी ढलने से ठंड फिर लौट आई। कई दिनों बाद धूप निकलने और रविवार की छुट्टी के चलते पार्कों में लोगों की आवाजाही बढ़ी और चहल-पहल नजर आई।