पटना ग्रामीण: अटल पथ पर 80 की स्पीड से दो गाड़ियाँ टकराईं, अर्टिगा पर चढ़ी इनोवा, पुलिस ने दोनों कारें ज़ब्त की
पटना के अटल पथ पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ है, जहाँ करीब 80 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार से दौड़ रही एक इनोवा कार ने अर्टिगा को जोरदार टक्कर मार दी। चश्मदीदों के मुताबिक, रफ्तार इतनी तेज थी कि इनोवा रेलिंग तोड़ते हुए सीधे अर्टिगा के ऊपर चढ़ गई।यह घटना दीघा थाना क्षेत्र के सर्विस लेन की है। टक्कर में दोनों ही गाड़ियों का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया