गायघाट: इसूफपुर लादी गांव स्थित एक बंद पड़े ईट भट्टा में लापता विवाहिता की शव मिलने से इलाके में फैली सनसनी, ससुराल वाले फरार
मुजफ्फरपुर जिले गायघाट थाना क्षेत्र के इसूफपुर लादी गांव स्थित एक बंद पड़े ईंट भट्टे से सोमवार दोपहर दो बजे एक लापता विवाहिता का शव बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान पीयर थाना क्षेत्र के नूनफारा पंचायत के कैला गांव निवासी बिट्टू राम की 24 वर्षीय पत्नी खुशबू कुमारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह सात माह की गर्भवती थी