गायघाट: बदिया गांव से लापता बुजुर्ग महिला को पुलिस ने एक साल बाद समस्तीपुर से किया बरामद, परिजनों को सौंपा
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट प्रखंड अंतर्गत बेनीबाद थाना क्षेत्र के बदिया गांव से लापता बुजर्ग महिला एक साल बाद समस्तीपुर से पुलिस ने बरामद कर लिया। उसे गुरुवार शाम चार बजे में न्यायालय भेजा गया है। लापता बुजुर्ग महिला की पहचान बदिया गांव के स्व जीवछ साह की 75 वर्षीय पत्नी रामसखी देवी बताया गया है।