ग्वालियर गिर्द: नेताजी की बर्थडे पार्टी में युवक ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, वीडियो हुआ वायरल
ग्वालियर थाना क्षेत्र के घास मंडी इलाके में एक नेता के बर्थडे में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल हुआ है। वायरल वीडियो की पुलिस ने पुष्टि नहीं की है लेकिन यह सोशल मीडिया पर तेजी से शुक्रवार दोपहर 2 बजे से वायरल है। सोशल मीडिया पर नेताजी का बर्थडे सेलिब्रेट करके भी लिखा हुआ है ग्वालियर पुलिस के पास भी यह वीडियो पहुंचा है पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।