कश्यप नगर में जलभराव का कहर… घरों पर ताले, पलायन को मजबूर परिवार!
कानपुर के कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नंबर 35 स्थित कश्यप नगर में जलभराव की समस्या लोगों के लिए मुसीबत बन चुकी है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, बारिश के बाद हालात इतने खराब हो जाते हैं कि घरों और गलियों में पानी भर जाता है। बच्चों को स्कूल जाने में परेशानी होती है और परिवारों की रोजमर्रा की जिंदगी पूरी तरह प्रभावित हो रही है।
लोगों का कहना है कि जलभराव से परेशान होकर कुछ परिवार घर बंद कर ताले लगाकर दूसरी जगह जाने को मजबूर हो रहे हैं।
करीब 30 लाख रुपये का बजट पास होने और भूमि पूजन के बावजूद काम अधूरा होने को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है।
अब सवाल है—आखिर कश्यप नगर के लोगों को इस जलभराव से कब राहत मिलेगी?
.
.
#Kanpur #KanpurNews #Kalyanpur #KashyapNagar #Jalbharav