पंजवारा थाना क्षेत्र के गांव से पुलिस ने फरार नाबालिग प्रेमी युगल को शुक्रवार करीब 3:00 बजे बरामद कर लिया। बताया गया कि 22 फरवरी को गांव की एक नाबालिग किशोरी उसी गांव के ही एक किशोर के साथ चली गई थी। जिसके बाद किशोरी की मां ने पंजवारा थाना में आवेदन देकर बेटी की गुमशुदगी को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी। गांव के बाहर से ही पुलिस ने दोनों को बरामद कर लिया।