रामपुर: सिविल लाइन क्षेत्र स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर 830 सक्रिय सदस्यों की सूची की गई चस्पा
Rampur, Rampur | Nov 5, 2024 भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय सदस्यों की सूची भाजपा संगठन के चुनाव से पहले भाजपा जिला कार्यालय पर मंगलवार को शाम चार बजे के आसपास चस्पा की गई। अब भाजपा संगठन का चुनाव होगा और उससे पहले मंडल का चुनाव होगा। रामपुर जनपद में 20 मंडल है हर विधानसभा में चार-चार मंडल है। संगठन के चुनाव में जिला अध्यक्ष व मंडल अध्यक्ष के लिए पर्चा वही भरेगा जो सक्रिय सदस्यों में होगा