रामपुर: टांडा: ग्राम कुआं खेड़ा में दो मोटरसाइकिलों की आपस में टक्कर, हादसे में दो सगे भाई घायल, ज़िला अस्पताल में भर्ती
Rampur, Rampur | Nov 5, 2024 घटना मंगलवार सुबह 10 बजे के आसपास की है। थाना टांडा क्षेत्र के ग्राम छतरिया जागीर निवासी 22 वर्षिय हाशिम अपने सगे भाई 19 वर्षिय शोएब के साथ मोटरसाइकिल पर दवाई लेने जा रहे थे। ग्राम कुआं खेड़ा में दो मोटरसाइकिलें आपस मे टकरा गई। हादसे में दोनो सगे भाई घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।