रामपुर: पुलिस अधीक्षक आवास के पास चौराहे पर निजी बस के नो एंट्री इलाके में आने से लगा जाम, राहगीरों को हुई भारी दिक्कत
Rampur, Rampur | Nov 5, 2024 पुलिस अधीक्षक आवास के पास चौराहे पर नो एंट्री इलाके में निजी बस आ जाने से भीषण जाम लग गया, राहगीरों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा। यह तस्वीर मंगलवार शाम 4:00 की बताई जा रही है।मौके पर मौजूद एक यातायात पुलिस कांस्टेबल और एक होमगार्ड के जवान ने कड़ी मशक्कत करके जाम को खुलवाया तब कहीं जाकर राहगीरों को जाम से राहत मिली। बस चालक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई