रफीगंज: तिनेरी मोड़ के समीप बाइक पोल से टकराई, महिला समेत दो लोग हुए घायल
रफीगंज-गोह पथ पर तिनेरी मोड़ के समीप शनिवार को एक अनियंत्रित बाइक बिजली पोल से जा टकराई, जिससे बाइक सवार एक शिक्षक समेत दो लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान सोनबरसा गांव निवासी दूधेश्वर यादव के पुत्र दीपक यादव एवं उसी गांव की सुनीता देवी के रूप में हुई है। शनिवार संध्या 6:00 बजे डॉक्टर ने बताया कि दीपक की स्थिति काफी नाजुक है। जिसे रेफर किया गया है।