मिर्ज़ापुर: कछवा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 6 चोरों को किया गिरफ्तार, कब्जे से इनवर्टर बैटरी और इलेक्ट्रॉनिक सामान बरामद
कछवा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। चोरों के गैंग का पर्दाफाश करते हुए 6 चोरों को गिरफ्तार किया है। गैंग में मिर्जापुर के अलावा बनारस और भदोही के भी चोर शामिल है। पुलिस ने उनके कब्जे से इनवर्टर बैट्री समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक के सामान बरामद किए हैं। वादी दिनेश कुमार सिंह ने 6 अप्रैल 2026 को घर का छज्जा तोड़कर सामान चोरी कर लिए जाने की तहरीर दिया था।