हरिद्वार: ऋषिकुल ऑडिटोरियम में अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन आयोजित हुआ, सांसद निशंक समेत कई देशों के हिंदी विद्वानों ने की शिरकत
विश्व हिंदी दिवस के अवसर पर हरिद्वार के ऋषिकुल ऑडिटोरियम में अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद रमेश पोखरियाल निशंक के अलावा रूस, ब्रिटेन, जापान, और कनाडा से आए हिंदी के कई विद्वानों ने शिरकत की। इस दौरान हिंदी को भारत की राष्ट्रभाषा के साथ ही संयुक्त राष्ट्र संघ की आधिकारिक भाषा घोषित किए जाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गयी।