बुलंदशहर: बुलंदशहर सर्विलांस टीम ने मार्च माह में गुम हुए 122 मोबाइल फोन बरामद किए, जिनमें तीन आईफोन शामिल हैं
बुलंदशहर सर्विलांस टीम ने मार्च के महीने में गुम हुए और चोरी कुल 122 मोबाइल फोन बरामद किए हैं,बरामद किए गए मोबाइल फोनों की कीमत लगभग 30 लाख रुपए बताई गई है, अपर पुलिस अधीक्षक अपराध नरेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि अलग-अलग राज्यों से भी मोबाइल बरामद किए गए हैं, जानकारी बृहस्पतिवार दोपहर लगभग 1:00 बजे दी गई।