हैदरगढ़: मदनापुर गांव स्थित इटहेश्वर मंदिर परिसर में सब्जी व्यापारी का शव संदिग्ध हालत में मिला, पुलिस ने भेजा पोस्टमार्टम
त्रिवेदीगंज क्षेत्र में मदनापुर गांव स्थित इटहेश्वर मंदिर परिसर में एक सब्जी व्यापारी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। बुधवार दोपहर हैंडपंप के पास शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने सूचना मिलते ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच शुरू कर दी है।