शाजापुर: सम्राट पृथ्वीराज चौहान की प्रतिमा पर सही इतिहास दर्शाने की मांग, गुर्जर देवसेना ने इंदौर प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
शाजापुर में अखिल भारतीय गुर्जर देवसेना ने गुरुवार को संयुक्त कलेक्टर आलोक वर्मा को इंदौर प्रशासन के नाम ज्ञापन सौंपा। संगठन ने निरंजनपुरा चौराहे पर प्रस्तावित सम्राट पृथ्वीराज चौहान की प्रतिमा के साथ प्रमाणिक ऐतिहासिक जानकारी प्रदर्शित करने की मांग की। युवा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. जीवन सिंह गुर्जर के नेतृत्व में दिया गया ज्ञापन