मंडी: पीएम नरेंद्र मोदी के वीजन को लेकर ही किया जा रहा है कार्य- मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कंगना रानौत
Mandi, Mandi | Mar 25, 2024 मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी एवं बालीवुड स्टार कंगना रानौत ने सोमवार को कहा कि हम सब भाजपा की सेना हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वीजन वर्ष 2047 तक का है। उन्होंने कहा कि श्रीराम की सेना की तरह हम सब नरेंद्र मोदी की सेना बन गए है। हम सबका काम नरेंद्र मोदी के वीजन को वास्तविकता प्रदान करना है।