#पुरानीदिल्ली में फिर दौड़ सकती है ट्राम! 63 साल बाद रेखा सरकार की #ऐतिहासिक पहल, #पर्यटन और #परिवहन को मिलेगी रफ्तार
Delhi Trams May Run Again In Old Delhi: 63 साल बाद एक बार फिर पुरानी दिल्ली में ट्राम दौड़ सकती है। दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार पुरानी दिल्ली के चांदनी चौक में 63 साल बाद ट्रैकलेस ट्राम सेवा शुरू करने की योजना पर सरकार विचार कर रही है। इस बार ट्राम के लिए सड़क पर अलग से ट्रैक बिछाने के बजाय ट्रैकलेस ट्राम चलाने का प्रस्ताव है। इसके चलने से ऐतिहासिक क्षेत्रों में पर्यटन और संकरी सड़कों पर परिवहन को रफ्तार मिलेगी।
सरकार का मानना है कि इस तरह की ट्राम पुरानी दिल्ली की संकरी और घुमावदार सड़कों के अनुरूप अधिक आसानी से संचालित की जा सकती है। योजना को लेकर सरकार ने विभिन्न पहलुओं का अध्ययन करने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद रूट, आकार, क्षमता और अन्य तकनीकी पहलुओं का प्रारूप तैयार किया जाएगा।
शुरुआती चरण में विपरीत दिशाओं में दो ट्राम चलाने का विकल्प भी देखा जा रहा है। इसकी गति अन्य सड़क वाहनों की तुलना में कम रखे जाने की संभावना है, ताकि भीड़भाड़ वाले इलाके में यात्रियों और पैदल चलने वालों की सुरक्षा बनी रहे।सरकार की योजना के अनुसार ट्राम का संचालन फिलहाल पुरानी दिल्ली तक सीमित रखा जाएगा। इसका अंतिम रूट अभी तय नहीं हुआ है। ट्राम में कितनी सीटें होंगी, इसका आकार कितना होगा और किन सड़कों से इसे गुजारा जाएगा, इन सभी बिंदुओं पर अध्ययन के बाद निर्णय लिया जाएगा।
6 मार्च 1908 को हुई थी दिल्ली में ट्राम सेवा की शुरुआत
दिल्ली में ट्राम सेवा की शुरुआत 6 मार्च 1908 को हुई थी। करीब 55 वर्षों तक चलने के बाद दिसंबर 1963 में इसे बंद कर दिया गया। इसके बाद दिल्ली में ट्राम को दोबारा शुरू करने की चर्चा समय-समय पर होती रही।
2014 में हुई थी दोबारा शुरुआत की कोशिश
वर्ष 2014 में तत्कालीन उपराज्यपाल नजीब जंग के कार्यकाल में इसे फिर शुरू करने का प्रमुख प्रयास किया गया था। हालांकि, उस समय योजना आगे नहीं बढ़ सकी। ट्राम के लिए अलग ट्रैक तैयार करने में सामने आई तकनीकी अड़चनें इसके रास्ते की सबसे बड़ी बाधा बनीं। पुरानी दिल्ली के व्यस्त और सीमित सड़क स्थान में ट्रैक बिछाने तथा उसके संचालन को लेकर व्यावहारिक चुनौतियां थीं। इसी वजह से ट्राम को दोबारा शुरू करने की योजना अमल में नहीं आ सकी। अब एक बार फिर दिल्ली की नई बीजेपी सरकार ट्राम सेवा करने की ऐतिहासिक पहल की है।
@followers #delhi #DelhiNews #delhincr #DelhiCapitals #delhidiaries #delhimetrolife #delhimetroreels #delhinewsupdates #Delhinewstoday #delhinewshindi #metro #दिल्लीबाजार #दिल्ली #olddelhi #trom #delhitourism #vehicle
#छत्तीसगढ़ #chhattisgarh #ChhattisgarhNews
#लोरमी_को_सौगात #लोरमी_के_गौरव #लोरमीमुंगेलीन्यूज़ #lormimungelinews #छत्तीसगढ़_के_माटी #छत्तीसगढ़_महतारी #छत्तीसगढ़
#LocalNews
#BreakingNews
#BigBreakingNews
#todaynews
#IndiaNews
#NationalNews
#ViralNewsUpdate
#BigBreaking
#LatestUpdates
#LatestNews
न्यूज़ के लिए कृपया फॉलो करें धन्यवाद👇👇👇
https://www.facebook.com/LORMIMUNGELINEWS?sk=followers
Lormi, Mungeli | Aug 10, 2026