शामली: शामली जिले के झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव से 16 साल की नाबालिग लड़की को जीजा ने भगा लिया, मां ने दर्ज कराया मुकदमा
Shamli, Shamli | Jun 16, 2026 मंगलवार की दोपहर 2 बजे मिली जानकारी के मुताबिक झिंझाना थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस से शिकायत करते हुए कैराना के खैल कलां निवासी अपने दामाद पर 16 वर्षीय नाबालिग बेटी को घर से बहला—फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। आरोप है कि काफी खोजबीन के बावजूद भी लड़की का कोई सुराग नही लग पा रहा है। पुलिस ने शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।