नागौद: सतना में बेखौफ बदमाशों का आतंक, बाइक सवार युवक से मारपीट कर मोबाइल लूटा
Nagod, Satna | May 23, 2026 सतना। शहर में अपराधियों के हौसले लगातार बढ़ते नजर आ रहे हैं। बीती रात बढ़ैया टोला इलाके में 5 बदमाशों ने एक बाइक सवार युवक को निशाना बनाते हुए उसके साथ मारपीट की और उसका मोबाइल फोन लूट लिया। जानकारी के अनुसार, बाइक से जा रहे युवक का बदमाशों ने अचानक रास्ता रोक लिया। इसके बाद सभी ने मिलकर मारपीट की और मोबाईल छीन भागे।