बिश्रामपुर: ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से एक नाबालिग मजदूर हुआ गंभीर रूप से घायल, सीएचसी विश्रामपुर में इलाज जारी
शनिवार को विश्रामपुर ब्लॉक रोड में ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से एक नाबालिग मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया है।जिसकी पहचान सुजीत लोहार उम्र करीब दस साल के रूप में हुई है।जो कि मेदनीनगर साहपुर का रहने वाला बताया जा रहा है।जानकारी के अनुसार युवक ट्रैक्टर पर लदी ईंट खाली कर रहा था, तभी अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर की ट्रॉली पलट गई, जिससे वह घायल हो गया।