आज मंगलवार की शाम 5:00 बजे लगभग बताया गया कि गुडंबा और काकोरी क्षेत्र में 80 बीघा में की जा रही 12 अवैध प्लाटिंग की सूचना लखनऊ विकास प्राधिकरण को दी गई थी। इस दौरान बताया गया की मौके पर लखनऊ विकास प्राधिकरण के अधिकारी पहुंचे और जलियामऊ, कठिंगरा, फतेहगंज व नठौरा में बुलडोजर की मदद से सभी प्लाटिंग को ध्वस्त करने का कार्य किया गया।