'खान सर के गार्ड्स मुझे जेल में मारने की साजिश रच रहे थे....', जमानत मिलते ही बरसे रौशन आनंद, किया बड़ा दावा
पटना के चर्चित कोचिंग विवाद में जेल से बाहर आते ही ज्ञान बिंदु के डायरेक्टर रौशन आनंद ने सनसनीखेज दावे किए हैं. जमानत पर रिहा होकर अपने भाई प्रिंस यादव के अंतिम संस्कार में सहरसा पहुंचे रौशन आनंद ने सीधा आरोप लगाया कि जेल के भीतर खान सर (फैजल खान) के गार्ड्स उनकी हत्या की साजिश रच रहे थे. उन्होंने कहा कि जेल प्रशासन की मुस्तैदी के कारण उनकी जान बची. रौशन आनंद ने अब 'डबल इंजन सरकार' से न्याय की गुहार लगाते हुए खान सर का नार्को टेस्ट कराने की मांग की है.
#KhanSir #RoshanAnand #Bail #PatnaNews #BiharNews
Purnea East, Purnia | Jun 15, 2026