पलामू के एकमात्र बड़े सरकारी अस्पताल एमएमसीएच की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने गंभीर चिंता जताई है। भाकपा के जिला सचिव एवं डालटेनगंज विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक प्रत्याशी रूचिर कुमार तिवारी ने अस्पताल का निरीक्षण करने के बाद पलामू उपायुक्त को पत्र लिखकर स्वास्थ्य व्यवस्था में व्याप्त लापरवाही से अवगत कराया।