कोरबा: 25 फीट गहरे कुएं में गिरे कुत्ते को RCRS टीम ने बचाया, बेजुबान की जान बची
Korba, Korba | Jun 24, 2026 कोरबा के बालको क्षेत्र के गणेश नगर में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक गहरे कुएं से कुत्ते के रोने और चिल्लाने की आवाजें आने लगीं। आसपास के लोगों ने दौड़कर देखा तो एक कुत्ता कुएं में गिरकर बाहर निकलने के लिए संघर्ष कर रहा था। कुएं की गहराई अधिक होने के कारण स्थानीय लोग उसे निकालने में असमर्थ रहे।