मोतिहारी: जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र से पुलिस ने 100 लीटर देसी और 471.75 लीटर विदेशी शराब की जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार
मोतीहारी पुलिस ने जिला के अलग-अलग थाना क्षेत्र से शराब तस्करों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 100 लीटर देसी एवं 471.75 लीटर विदेशी शराब जब्त किया। इस दौरान पुलिस ने एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया। जिले के तुरकौलिया एवं मधुबन थाना के द्वारा उक्त कार्रवाई की गई। अवैध शराब कारोबार के विरुद्ध लगातार ही पुलिस का धरपकड़ व छापेमारी अभियान जारी है।