मोतिहारी: मोतिहारी सदर अस्पताल से हृदय रोग से ग्रसित 35 बच्चों को एंबुलेंस से स्क्रीनिंग के लिए पटना भेजा गया
राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत ह्रदय रोग से पीड़ित जिले के 35 बच्चों को उनके अभिभावकों के साथ स्क्रिनिंग एवं बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल मोतिहारी से गुरूवार को सीएस डॉ रविभूषण श्रीवास्तव ने हरी झंडी दिखाकर 11 एम्बुलेंस को इंदिरा गाँधी ह्रदय रोग संस्थान पटना के लिए रवाना किया।सिविल सर्जन ने बताया की वहां इन बच्चों की कैंप में स्क्रीनिंग की जाएगी।