विदिशा नगर: रेत कारोबार की रंजिश में मारपीट, कार में तोड़फोड़ और डंपर में लगाई आग
विदिशा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में रेत कारोबार को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक हो गया। पीड़ित जावेद खान ने आरोप लगाया कि तीन लोगों ने उससे रुपए मांगे और इंकार करने पर मारपीट कर उसकी कार में तोड़फोड़ कर दी। इसके बाद आरोपियों ने हाईवे किनारे खड़े उसके डंपर में आग लगा दी। आग लगने से डंपर को भारी नुकसान हुआ। गुरुवार को तीन लोगों पर नामजद fir हुई है।