हमीरपुर: मुटनी गांव स्थित घर में विद्युत शॉर्ट सर्किट से लगी आग, गृहस्थी जलकर हुई राख, लाखों के नुकसान का अनुमान
हमीरपुर जिले के बिवार थाना के गांव मुटनी स्थित घर में विद्युत शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। परिजन शादी समारोह में शामिल होने मौदहा गए थे । गांव निवासी मुहम्मद हारून के घर शार्ट सर्किट से आग लग गई। लाखों रूपये के नुकसान का अनुमान है।