फिरोजाबाद के थाना नसीरपुर पुलिस ने एक वांछित को पकड़ने में सफलता हासिल की है। शनिवार को दोपहर पुलिस टीम द्वारा वांछित अभियुक्त अवधेश पुत्र स्वर्गीय बैनी राम सिंह निवासी ग्राम नन्दराम की मड़ैया थाना नसीरपुर जनपद फिरोजाबाद को थाना क्षेत्र के लाछपुर पैट्रोल पम्प मक्खनपुर रोड से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।