डुमरी कटसरी: लोकसभा चुनाव को लेकर शिवहर ज़िले में 6 स्थाई और 16 अस्थाई चेक पोस्ट बनाए गये, एसपी अनंत कुमार राय ने दी जानकारी
शिवहर जिला में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर 22 स्थानो पर चेक पोस्ट बनाया गया है. शिवहर एसपी अनंत कुमार राय ने बताया कि 22 चेक पोस्ट है. जिसमे 6 स्थाई चेक पोस्ट है और 16 अस्थाई चेक पोस्ट बनाया गया है. सभी चेक पोस्ट पर 24 घंटे पुलिस बल तैनात किया गया है और प्रत्येक वाहन की जांच करने का निर्देश दिया गया है. दूसरे जिला से आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की जांच हो रही है।