डग: डग कस्बे में मुक्तिधाम का टीनशैड हुआ जर्जर
Dug, Jhalawar | May 8, 2024 डग कस्बे में नए बस स्टॉप के पास वाले मुक्तिधाम में लगे टीनशेड की हालत जर्जर हो चुकी है। कई वर्ष पहले घाट में शेड निर्माण किया गया था, जो कि जंग लगकर खत्म हो गए हैं। इससे बरसात के दिनों में अंतिम संस्कार के समय जोखिम उठाना पड़ेगा। ग्राम पंचायत में लगभग 25 हजार की आबादी है। विकास के नाम पर हर साल लाखों रुपए का बजट आता है, इसके बावजूद विकास कार्य नहीं हो रहे।