मड़ियाहू: रामपुर में फार्मर रजिस्ट्री कैम्प का डीएम ने किया निरीक्षण, समयबद्ध लक्ष्य पूरा करने के दिए निर्देश
जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने शुक्रवार की दोपहर करीब 2 बजे किसान हितैषी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा के तहत रामपुर नगर पंचायत स्थित एसपीएस कंप्यूटर सेंटर पर चल रहे फार्मर रजिस्ट्री कैम्प का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को टीम भावना के साथ निर्धारित लक्ष्य समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए।