नीमराना: नीमराना गोशाला में गोवंश के लिए टीएमआर मिक्सर मशीन का शुभारंभ
नीमराना के नाघोड़ी-सिलारपुर स्थित बाबा शिवस्वरूप गोशाला में शनिवार को गोवंश के लिए टीएमआर मिक्सर मशीन का शुभारंभ किया गया। श्रीश्री 108 शीतलनाथ महाराज ने विधिवत पूजन और लोकार्पण किया। गोशाला अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि अब चारा, दलिया, खल, सब्जियां, रोटियां और गुड़ मशीन में समान रूप से बनेगी।