पंचकूला: एंटी नारकोटिक्स सेल ने चंडीमंदिर से 7.20 ग्राम नशीला पदार्थ हेरोइन के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार
एंटी नारकोटिक सेल की टीम के द्वारा चंडीमंदिर से एक व्यक्ति को 7.20 ग्राम नशीला पदार्थ हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है । एंटी नारकोटिक सेल के इंचार्ज भीम सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी को 7.20 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया है और आरोपी को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड लिया जाएगा ताकि आरोपी से पूछताछ की जा सके।