नरहरपुर: ग्राम करप और भिरौद स्कूल में मनाया गया शिक्षक दिवस
05 सितंबर को शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में रोटी क्लब सामाजिक संस्था के तत्वाधान में ग्राम करप और भिरौद में सभी शिक्षकों को पेन,मिठाई और फूल देकर सम्मान किया गया। साथ ही करप के हाई स्कूल,पंचायत घर,प्राइमरी स्कूल पुरियारा में और माध्यमिक विद्यालय भिरौद में फलदार एवं फूल पौधे वृक्षारोपण कर बच्चों को वृक्षारोपण के महत्व को भी बताया गया।