नरहरपुर: गाम बुदेली में पानी सप्लाई बंद, आक्रोशित ग्रामीण पहुंचे कलेक्ट्रेट
नरहरपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बुदेली के ग्रामीण पानी की समस्या को लेकर कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे। और ग्रामीणों ने बताया कि पानी की टंकी में दरार आ गई है जिसके कारण पानी की सप्लाई बंद कर दिया गया है।जिससे ग्रामीणों को पानी के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।वही इन ग्रामीणों ने इससे पहले भी कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा था।