गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया: चंदौती थाना क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर रहस्यमय ढंग से लापता, परिजनों ने पुलिस से लगाई मदद की गुहार
सोमवार को सुबह 8 बजे चदौती थाना क्षेत्र अंतर्गत कुजापी गांव से एक 15 वर्षीय किशोर के लापता होने का मामला सामने आया है। लापता किशोर की पहचान आदर्श सिंह के रूप में हुई है,जो कुजापी गांव निवासी संतोष सिंह का पुत्र है। घटना के बाद से परिजनों में चिंता का माहौल है। इस संबंध में आदर्श के पिता संतोष सिंह ने चंदौती थाने में लिखित आवेदन देकर अपने पुत्र की बरामदगी की।