जिले के बरुड़ क्षेत्र में रविवार शाम लगभग डेढ़ घंटे तक तेज बारिश हुई। दिनभर की उमस के बाद शाम 5 बजे शुरू हुई इस बारिश से खेतों में पानी भर गया और किसानों को अपना काम रोकना पड़ा। पहाड़ी क्षेत्र में हुई भारी बारिश के कारण बरुड़ की मोहिनी नदी उफान पर आ गई।