पटना ग्रामीण: JDU कार्यालय में मंत्री लेसी सिंह ने राबड़ी देवी के लेटर को लेकर दी जानकारी,कहा-उनकी मांग के अनुसार कराया जा रहा निर्माण
बिहार सरकार की भवन निर्माण विभाग की मंत्री लेसी सिंह ने मीडिया से बातचीत करते हुए सोमवार दोपहर करीब 2:00 बजे बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के पत्र का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने पत्र भेजा है और उसे पत्र में जिस तरह का वह निर्माण चाहती हैं वह कराया जा रहा है।