#धर्मशाला में पुलिस की रेड, 120.23 ग्राम चरस के साथ तीन व्यक्ति पकड़े
#कांगड़ा पुलिस की सीआईए टीम की कार्रवाई, पांगी और ज्वालामुखी के रहने वाले हैं तीनों व्यक्ति
#जिला कांगड़ा में नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सीआईए धर्मशाला की टीम ने 22 अक्टूबर को गबली धार (दाड़ी) में एक किराए के कमरे में दबिश दी। इस दौरान पुलिस ने 120.23 ग्राम चरस बरामद कर तीन व्यक्तियों को पकड़ा।
#पकड़े गए व्यक्तियों की पहचान जितेंद्र (23) और शिव कुमार (19), निवासी टाकवास, पांगी, जिला चंबा, तथा अमित कुमार (29), निवासी कैथन, ज्वालामुखी, जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। पुलिस मामले में नियमानुसार आगामी कानूनी कार्रवाई कर रही है।
#नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कांगड़ा पुलिस की कार्रवाई जारी है।
#HimachalNews #KangraPolice #Dharamshala #ChambaNews #HimachalMentor #WarOnDrugs #नशामुक्तहिमाचल