नासरीगंज: इटिम्हां गांव में शराब पीकर उत्पात मचाने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
स्थानीय पुलिस ने शराब पीकर उत्पात मचाने के आरोप में इटिम्हां गांव से प्रबिंद कुमार को नशे की हालत में रंगे हाथों पकड़ लिया। प्रबिंद कुमार उक्त गांव का ही निवासी बताया जाता है। थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने बुधवार को दोपहर में लगभग तीन बजे जानकारी देते हुए बताया कि चिकित्सीय जांच में शराब पीने की पुष्टि होने पर कांड दर्ज कर आरोपित को जेल भेज दिया गया।