मानसी: मानसी ढाला NH 31 पर महिला को बचाने के दौरान बाइक सवार दो युवक घायल, सदर अस्पताल में चल रहा है इलाज
Mansi, Khagaria | Sep 20, 2024 जिले के मानसी एनएच 31 पर महिला को बचाने में बाईक सवार दो युवक घायल हो गया। जिसको ईलाज के लिए आस-पास के लोगों ने खगड़िया सदर अस्पताल लाया जहां डॉक्टर द्वारा घायल का ईलाज चल रहा है। दोनों युवक सहरसा से खगड़िया जा रहे थे। वहीं घायल की पहचान सहरसा जिले के इटहरी गांव निवासी प्रशांत कुमार व सिवान कुमार के रुप में किया गया।