पूर्णिया पूर्व: डगरुआ के नवनिर्मित प्रखंड कार्यालय सभागार में पुराने बीडीओ को दी गई विदाई, नए बीडीओ का किया गया स्वागत
सोमवार को डगरूआ के नवनिर्मित प्रखंड कार्यालय सभागार में प्रखंड विकास पदाधिकारी अजय कुमार प्रिंस के तबादले पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जबकि नव पदस्थापित प्रखंड विकास पदाधिकारी शम्स तबरेज आलम ने डगरुआ प्रखंड विकास पदाधिकारी का कार्यभार संभालने पर स्वागत किया गया। विदाई समारोह सह सम्मान समारोह का आयोजन प्रखंड प्रमुख रितेश कुमार की अध्यक्षता में की गई।