पूर्णिया पूर्व: गुलाबबाग में आयोजित संतमत सत्संग में समाजसेवी शंकर कुशवाहा हुए शामिल
सोमवार को गुलाबबाग (लकड़ी पट्टी) में आयोजित दो दिवसीय विश्वस्तरीय संतमत सत्संग एवं ज्ञान यज्ञ विराट आयोजन में समाज सेवी शंकर कुशवाहा शामिल हुए।मौके पर जिला परिषद उपाध्यक्ष नीरज कुमार उर्फ छोटू सिंह भी मौजूद रहे।जिस दौरान समाज सेवी शंकर कुशवाहा ने सर्वप्रथम परम पूज्यपाद सद्गुरु महर्षि मेंही महाराज जी को नमन किया ।